1. ऊर्जा निगम घोटाला:56.5 करोड़ रूपए निजी खातों में ट्रांसफर, घड़ी कंपनी तक पहुंचे पैसे, खाता फ्रीज
  2. ऊर्जा निगम के खातों से अवैध रूप से निकाले गए 56.5 करोड़ रुपए के मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ा खुलासा किया है। पता चला है कि राशि अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर की गई थी। इस रकम में से 20 लाख रुपए दिल्ली की घड़ी कंपनी मेसर्स वाच ग्रुप के सिटी बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। यह खाता नई दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग शाखा में संचालित है। जांच में सामने आया है कि यह कंपनी राडो,...

  3. जज उत्तम आनंद हत्याकांड के दोषियों की अपील याचिका पर फैसला सुरक्षित
  4. झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए दोनों दोषियों की अपील याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में धनबाद की सीबीआई अदालत ने राहुल वर्मा और लखन वर्मा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इससे पूर्व हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए धनबाद स्थित...

  5. ट्रेड लाइसेंस कैंप में 15 नए आवेदन, 12 नवीनीकरण व 9 होल्डिंग टैक्स जमा
  6. झारखंड चैंबर ने रांची नगर निगम के सहयोग से श्रद्धानंद रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का उद्देश्य व्यापारियों को एक ही स्थान पर लाइसेंस व टैक्स से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना था, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 15 नए ट्रेड लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 12 पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा 9 होल्डिंग टैक्स जमा किए गए...

  7. पंच परगनिया के बाद उर्दू पेपर के मॉडल आंसर-की में गलत जवाब
  8. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद से सुर्खियों में है। पंच परगनिया विषय के बाद उर्दू पेपर में गलत जवाब का अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थी कई प्रश्नों में गलत उत्तर को सही घोषित करने, अधूरे सवाल पूछे जाने का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं आंसर-की में एक से अधिक सही विकल्प होने के बावजूद केवल एक को मान्य करने का साक्ष्य अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों...

  9. सदर अस्पताल में 2 दिन से पानी नहीं, ऑपरेशन टले, आज भी ओटी रह सकता है ठप
  10. रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार को आवश्यक कार्य करने को लिए गए 12 घंटे के शटडाउन ने अस्पतालों का भी जलसंकट बढ़ा दिया। बुधवार को भी देर शाम तक पानी नहीं आया। जिसका असर सदर अस्पताल और रिम्स में देखने को मिला। सदर अस्पताल में 4 लाख लीटर की पानी टंकी है, जिसमें पेयजल विभाग पानी भेजता है। मगर दो दिनों से पानी नहीं आने के कारण अस्पताल में आवश्यक कार्यों में दिक्कतें आईं। ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम और बाथरूम में पानी...

  11. राज्य में बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: राज्यपाल
  12. झारखंड में नाबालिग लड़कियों की बढ़ती गुमशुदगी पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्यपाल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। इसमें त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर समुचित कार्रवाई नहीं...

  13. पीजीटी : योग्यता और मेरिट के आधार पर नियुक्ति का निर्देश
  14. झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (पीजीटी) नियुक्ति में आरक्षण से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के बाद जेएसएससी को याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट के आधार पर नियुक्ति पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इस मामले में मनोज वर्मा सहित 100 से अधिक अभ्यर्थियों की ओर से याचिका दाखिल की गई है। इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने...

  15. भार्गव हत्याकांड: शूटर सत्यम को पुलिस ने मारी गोली, घायल
  16. कांके डैम साइड पहुंची पुलिस तो शूटर ने पिस्टल छीन गोली चला दी रांची के कांके डैम साइड में बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे पंडरा के भार्गव सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सत्यम पाठक पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सत्यम के दोनों पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्यम पर पुलिस...

  17. गवर्नर ने सूचना आयुक्त नियुक्ति फाइल दूसरी बार लौटाई, FIR वाले नामों पर आपत्ति
  18. मुख्य सूचना आयुक्त का नाम नहीं भेजने पर भी नाराजगी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और लोक भवन के बीच खींचतान जारी है। लोक भवन ने एक बार फिर नियुक्ति की फाइल राज्य सरकार को लौटा दी है। इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप अपनाई जाए और जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है, उनकी नियुक्ति उचित नहीं है। इससे पहले भी लोक भवन फाइल लौटा चुका है। तब...

  19. शॉर्ट और लॉन्ग टर्म योजना:प्रमुख सड़कों पर बनेगा फुटपाथ, लेफ्ट टर्न होंगे फ्री
  20. राजधानी को जाम मुक्त बनाने और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को सख्ती को लागू करने के लिए शॉर्ट और लॉन्ग टर्म योजना बनाई जाएगी। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख मार्गों में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। रोड के दोनों ओर नाली के ऊपर या जहां जमीन उपलब्ध हो, वहां फुटपाथ बनाकर मार्किंग की जाएगी। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से अभियान चलेगा। वहीं, शहर के सभी चौक-चौराहों को लेफ्ट फ्री किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार...

  21. रिम्स में रजिस्ट्रेशन से लेकर रिकॉर्ड तक की प्रक्रिया ऑनलाइन, भुगतान सिर्फ कैश में
  22. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में डिजिटल व्यवस्था का दावा हकीकत से कोसों दूर नजर आता है। एक ओर सरकार अस्पतालों को पूरी तरह डिजिटल बनाने और एचएमआईएस लागू करने की बात कर रही है, वहीं रिम्स में बुनियादी स्तर पर ही व्यवस्था फेल दिख रही है। यहां मरीज मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो कर सकते हैं, लेकिन भुगतान के समय उन्हें कैश ही देना पड़ता है। न ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा है, न पॉश मशीन और हैरानी की बात यह...

  23. आरयू... क्लास लेने और समय पर रिजल्ट देने से ही बढ़ सकती है स्टूडेंट्स की संख्या
  24. सेशन लेट, समय पर रिजल्ट नहीं... फिर भी बजी तालियां बैठक में सेशन लेट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। वीसी ने इसे सुधारना पहली प्राथमिकता बताया और कहा कि हाल के दिनों में कई परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियां और कक्षाएं लेने के साथ-साथ परीक्षा कार्यों को भी प्रभावी ढंग से निभाया है, जिसके लिए तालियां बजनी चाहिए। इसके बाद कांफ्रेंस हॉल तालियों से...

  25. विद्यार्थियों ने नाटक,स्लोगन और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  26. भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम् विद्यालय परिसर में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा बच्चों को पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व की जानकारी देने के साथ हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पृथ्वी ही हमारा जीवन है और इसे सुरक्षित रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शिक्षकों ने...

  27. विपक्ष ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात नारी शक्ति के अधिकारों पर डाल रहे डाका: सांसद
  28. भास्कर न्यूज |दुमका धनबाद के लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने बुधवार को दुमका परिसदन में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों को ''महिला विरोधी'' करार दिया। ​​सांसद महतो ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ धोखा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

  29. शराब तस्करी मामले में प्राथमिकी, ट्रक के उप चालक को भेजा गया जेल
  30. दुमका| सरैयाहाट के जमुनियां गांव के निकट अनियंत्रित होकर विदेशी शराब लदा ट्रक पलटने एवं भारी मात्रा अवैध शराब तस्करी के मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट थाना के एस आई नकी ईमाम खान के बयान पर महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिला के ट्रक खलासी शमशेर सिंह, वाहन चालक, वाहन मालिक के धारक एवं अन्य अज्ञात शराब माफियाओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने खलासी शमशेर सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बताया है गया कि बिना अनुज्ञप्ति...

  31. अंगूठा लेने के बाद भी नहीं दिया पहाड़िया को अनाज
  32. भास्कर न्यूज| दुमका दुमका सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक डाकिया योजना के तहत मिलने वाले राशन में धांधली का मामला सामने आया है। बुधवार को काठीकुण्ड प्रखंड के बिछियापहाड़ी पंचायत अंतर्गत सलाईपहाड़ी गांव के दर्जनों पीटीजी कार्डधारी शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी हसीम अंसारी को आवेदन देकर बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों फरवरी, मार्च और अप्रैल से राशन के लिए फिंगरप्रिंट, ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया जा रहा है, लेकिन राशन वितरण में भारी...

  33. रांची में 25 की महिला आक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न
  34. भास्कर न्यूज | दुमका राजधानी रांची में आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्यव्यापी "महिला आक्रोश रैली" की तैयारियों को लेकर भाजपा दुमका सदर मंडल की बैठक बुधवार को दुमका परिसदन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि राज्य में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा...

  35. ग्रेडर की चपेट में आने से धनबाद के चालक की मौत का मामला: पांच लाख मिलने के बाद शव ले गए परिजन
  36. बोरियो/साहिबगंज | बोरियो प्रखंड के मोतीपहाड़ी गांव निवासी गुड़िया देवी (35) ने बुधवार को सब्जी में छिड़काव करने वाला कीटनाशक दवा खा लिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां डॉ. रोहित गौंड ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. गौंड के अनुसार कीटनाशक दवा के सेवन से महिला की हालत गंभीर हो गई थी, इसलिए उसे उच्चस्तरीय...

  37. गड्ढे में िगरी तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत
  38. दुमका| मसलिया थाना क्षेत्र के आमदहा गांव में बुधवार सुबह पानी में डूबने से तीन वर्षीय संगीता कुमारी की मौत हो गई। आमदहा गांव की भूदेव राय की तीन वर्षीय बेटी संगीता कुमारी घर के पास स्थित चापानल के पास बत्तख के चूजे के साथ खेल रही थी। खेलने के क्रम में चापानल के पास गड्ढा में गिर गई। कुछ देर बाद अन्य व्यक्ति पानी लेने चापाकल आया तो देखा कि एक बच्ची पानी के गड्ढे में गिरी हुई है। संगीता कुमारी के...

  39. आग से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  40. दुमका| दिसंबर में आग तापने के दौरान झुलसे सदर प्रखंड के डुमरसोल गांव के 39 वर्षीय सुकुर हेंब्रम की बुधवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट में मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। स्वजन ने बताया कि पिछले साल सुकुर ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठकर ताप रहा था। इस दौरान झपकी आने से वह आग में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया था। पांच माह के इलाज...

  41. पाकुड़ में कोल कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच वार्ता विफल, कोयला परिवहन ठप
  42. भास्कर न्यूज | पाकुड़ जिले में कोयला परिवहन को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन, कोल कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही। एसडीओ साइमन मरांडी, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद के संयुक्त नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में डीबीएल और बीजीआर कोल कंपनियों के प्रतिनिधि तथा ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ोतरी समेत अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया, जबकि कोल कंपनी डीबीएल ने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला...

  43. अस्पताल में लेखा प्रबंधक के कमरे की जर्जर छत का प्लास्ट गिरा, कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हुआ
  44. मनिका| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह लेखा प्रबंधक संजय कुमार के कमरे की छत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेखा प्रबंधक संजय कुमार ड्यूटी पर पहुंचे और कार्यालय का दरवाजा खोला, तो छत के टुकड़े नीचे गिरे पड़े थे। इस मलबे की चपेट में आने से कमरे में रखे कंप्यूटर, जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर समेत कई सामान...

  45. व्यवहार न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे
  46. लातेहार| झालसा, रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लातेहार परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। इसलिए इस धरती की प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना है,...

  47. सेकंड स्कूल के स्वारित रंजन ने जेईई में एआईआर 834 रैंक किया हासिल, 17 छात्रों को मिली सफलता
  48. भास्कर न्यूज | लातेहार जब इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। इस बात को सच साबित किया है सेकंड स्कूल के छात्र स्वारित रंजन ने, जिन्होंने जेईई 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 834 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। सेकंड स्कूल के डायरेक्टर ऋषिकेश कुमार, मैनेजमेंट हेड राजू दुबे ने बताया कि संस्था...

  49. सरहुल महोत्सव के दौरान झंडे को लेकर विवाद
  50. महुआडांड़ | प्रखंड के ओरसापाठ ग्राम में मंगलवार को आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव विवादों के घेरे में आ गया है। यहां एक पक्ष ने झंडा हटाकर परंपरा की रक्षा बताया। वहीं दूसरे पक्ष ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए बुधवार को महुआडांड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। ...

  51. हाथडीह में सर्पदंश से महिला अचेत, रेफर
  52. लातेहार | जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को देखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने 24 घंटे सातों दिन कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन कर उसे सक्रिय कर दिया गया है। जिला स्तर पर जेई विवेकानन्द कुमार (9031497550) को नियंत्रण कक्ष का नोडल पदाधिकारी और निम्न वर्गीय लिपिक राजीव रंजन (7903562848) को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने...

  53. माले समस्याओं पर जनसंघर्ष करेगा तेज गांव-गांव तक पहुंचने का लिया संकल्प
  54. भास्कर न्यूज|लोहरदगा यंग पॉलिटिकल वर्कर्स के साथ प्रोफेशनल रेवोल्यूशन के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से भारतीय क्षितिज पर मार्क्सवाद को गति देने की दिशा में कार्यरत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवा दी) लिब्रेशन का 57वां स्थापना दिवस समाहरणालय लोहरदगा के समक्ष मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों के सच्चे साथी ब्लादिमीर लेनिन की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित...

  55. प्राचीन शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
  56. लोहरदगा|शहरी क्षेत्र के शास्त्री नगर ढोडा टोली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जय श्रीराम समिति के बैनर तले महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जय श्रीराम समिति द्वारा इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण किया गया ताकि लोग नियमित रूप से पाठ कर सकें और धर्म के प्रति अपनी आस्था को और मजबूत बना सकें। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच...

  57. आंदोलनकारियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग
  58. लोहरदगा|झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, प्रो. विनोद भगत सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि वर्षों से आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने घोषणा की कि अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर...

  59. यतिराज डिवाइन स्पार्क स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस
  60. लोहरदगा|यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल सेरेंगहातु में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही असमान वर्षा, अम्ल वर्षा, भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ व विभिन्न बीमारियों के बढ़ते खतरे के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को इन समस्याओं के समाधान और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही वृक्षारोपण किया गया जिससे...

  61. डीसी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
  62. लोहरदगा|डीसी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने प्रखंडवार राशन कार्डधारकों की संख्या, खाद्यान्न वितरण और विभिन्न योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में लाभुकों के राशन में कटौती नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित जनवितरण प्रणाली दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं...

  63. मत्स्य पालन बढ़ाने की संभावनाओं पर बनाई जाएगी नई कार्ययोजना
  64. भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को राजस्व संबंधित समीक्षा बैठक कर सभी विभागों एवं अंचल अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंचल स्तर पर ही समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व लक्ष्य एवं प्राप्ति की समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग को नंदिनी डैम में चल रहे मत्स्य पालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए बंद पड़े खदानों...

  65. सीता नवमी 25 को मनाई जाएगी
  66. लोहरदगा|सीता नवमी का पावन पर्व इस वर्ष 25 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सीता नवमी, जिसे जानकी नवमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। यह दिन माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता...

  67. फोस्टर केयर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम
  68. बोकारो | मिशन वात्सल्य के तहत चंदनकियारी प्रखंड के पश्चिम पंचायत भवन में बुधवार को फोस्टर केयर पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। जिला बाल संरक्षण इकाई व सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस कर्मी, जेंडर सीआरपी व सीसी आईपीआरपी शामिल हुए। प्रशिक्षण में फोस्टर माता-पिता बनने की पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा व बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा व रोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि योग्य आवेदकों को प्रति बच्चा ₹4000 मासिक सहायता...

  69. कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर संजीवनी वाटिका का उद्घाटन
  70. बोकारो | विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीजीईएस टेक्निकल कैंपस में बुधवार को संजीवनी वाटिका का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बताया कि संजीवनी वाटिका तरु मित्र क्लब के अंतर्गत एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य औषधीय पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और एक हरित एवं स्वस्थ परिसर का निर्माण करना है। इस दौरान पान, गिलोय, तुलसी, एलोवेरा, ब्राह्मी, गुलर जैसे अनेक औषधीय पौधों का रोपण किया गया। ...

  71. होमगार्ड बहाली में देरी पर भड़के युवा, मांग पत्र सौंप आंदोलन की दी चेतावनी
  72. सिटी रिपोर्टर | बोकारो होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जेएलकेएम महासचिव सह चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपायुक्त कार्यालय पहुंची और बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने चास अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के जरिए कहा गया कि होमगार्ड के महानिदेशक सह समादेष्टा सह अग्निशमन सेवाएं झारखंड सरकार द्वारा...

  73. नियोजन में देरी को लेकर 1 मई को भूख हड़ताल करेंगे आश्रित
  74. सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक मंगलवार को टू-टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल व संचालन शंभू कुमार ने किया। बैठक में आश्रितों के नियोजन में हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष सनी देओल ने कहा कि जनवरी माह में बीएसएल प्रबंधन और आश्रित संघ के बीच हुई वार्ता में आश्रितों के नियोजन को लेकर सहमति बनी थी। आश्रितों की सूची मांगी गई थी, जिसे संघ ने तत्परता के साथ सौंप भी दिया,...

  75. समृद्ध व खुशहाल धरती बनाने को पौधरोपण जरूरी है : प्राचार्य
  76. सिटी रिपोर्टर | बोकारो संपूर्ण जीव-जगत को अपनी ममतामयी गोद में शरण देने वाली धरती मां के प्रति कृतज्ञता और उसकी रक्षा के अटूट संकल्प के साथ बुधवार को डीपीएस बोकारो में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपनी धरा को सदैव हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार को शुभकामना पत्र व बांस के पौधों...

  77. डीएवी-8बी में पृथ्वी दिवस का आयोजन
  78. बोकारो | डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर-8बी में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम हमारी धरती, हमारा भविष्य पर आधारित रही, जिसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रधानाचार्य अनुपाल सागर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर निर्माण एवं...

  79. पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
  80. बोकारो | बोकारो के सेंट जेवियर्स स्कूल में धरती दिवस पर इको क्लब की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एसजे की उपस्थिति में हुआ। भाषण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग, विदेशी कंपनियों द्वारा अंधाधुंध कचड़ा फैलाना और इसके कारण हो रहे जीवन के नुकसान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया गया। इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि किस तरह बढ़ता प्रदूषण और लापरवाही धरती के संतुलन को बिगाड़ रहा है और फिर इसके...

  81. डीएवी-6 में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
  82. बोकारो | विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता का अनोखा संगम देखने को मिला। हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। बाल वाटिका के छोटे-छोटे बच्चों ने बीज अंकुरण पर मनमोहक स्किट प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण,...

  83. प्रकृति के प्रति विद्यार्थियों ने दिखाया समर्पण
  84. सिटी रिपोर्टर | बोकारो पृथ्वी दिवस पर बुधवार को दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद के नेतृत्व में कक्षा प्रेप से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अभिनय के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लघु नाटिका प्रस्तुत...

  85. जीजीपीएस चास के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  86. सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीपीएस चास में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह व रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हरियाली और स्वच्छता का संदेश फैलाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पेड़-पौधों के महत्व के बारे में सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर, सुंदर स्लोगन लिखकर और आकर्षक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह के...

  87. बोकारो में सजा किताबों का संसार, चार दिवसीय पुस्तक मेला का आगाज आज
  88. सिटी रिपोर्टर | बोकारो शहर के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक खास अवसर गुरुवार से शुरू हो रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाहर स्थित हाल, आईटीआई मोड़ चास में 23 से 26 अप्रैल तक चार दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सजे-धजे आकर्षक स्टॉल, रंग-बिरंगी पुस्तकों की श्रृंखला तथा उत्सव जैसा माहौल पाठकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उद्घाटन गुरुवार...

  89. डीएवी-4 में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस
  90. बोकारो | डीएवी सेक्टर-4 में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा-2 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे हेडगियर, बैचेज बनाकर पृथ्वी के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया और पृथ्वी बचाओ गीत, नाटक, कविता, फैंसी ड्रेस आदि के माध्यम से बच्चों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर पोस्टर व स्लोगन तैयार कर पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है,...

  91. पौधरोपण और नाटक कार्यक्रम का आयोजन
  92. सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज चिकसिया चास में आईक्यूएससी के तत्वावधान में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रखा गया था। इस दौरान पौधरोपण किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। साथ ही वेस्ट टू आर्ट के अंतर्गत छात्रों ने बेकार वस्तुओं से मनमोहक और उपयोग करने लायक कलाकृतियां प्रस्तुत की। इसमें प्रथम...

  93. झारखंड में कल से बदलेगा मौसम:तीन दिन बाद बारिश और तेज हवा के आसार, भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना
  94. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन आने वाले तीन दिनों में इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव...

  95. चरगी घाटी में सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत:रामगढ़-बोकारो NH-23 पर ट्रक-टेंपो में टक्कर से हुआ हादसा, छह घायल
  96. रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास बुधवार को एक ट्रक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पेटरवार से गोला की ओर जा रहे सवारी से भरी टेंपो की टक्कर टाटा 709 ट्रक से हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और टेंपो के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में मालवाहक ट्रक का चालक...

  97. पारसनाथ में 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद:सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की बड़ी साजिश विफल की, गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
  98. गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने उग्रवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। एक सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री से जुड़े उपकरण बरामद किए गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र कानीडीह, चतरो और जोकाई नाला के आसपास...

  99. चांडिल में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटता चला गया
  100. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था, जबकि तीनों युवक चांडिल से स्टेशन की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर...

  101. जमीन कारोबारी से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:पलामू में आरोपी को पुलिस ने घर से पकड़ा, कई आपराधिक मामले में रहा है शामिल
  102. पलामू पुलिस ने जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहर थाना क्षेत्र स्थित उसके हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर से पकड़ा गया। उस पर कारोबारी नंद कुमार यादव से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। नंद कुमार यादव ने जेपी शुक्ला के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी जनवरी से ही फोन पर रंगदारी मांग रहा था। 13...

  103. सरायकेला में छात्र की डूबने से मौत:चार दोस्तों के साथ पहुंचा था गंजिया बराज, नहाने के दौरान हुआ हादसा
  104. सरायकेला स्थित गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बराज में बुधवार को नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह निवासी अताउल्लाह के 17 वर्षीय पुत्र फहद रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फहद अपने चार दोस्तों के साथ गंजिया बराज नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस...

  105. गिरिडीह सदर अस्पताल में चढ़ाया बिना रैपर का स्लाइन चढ़ाया:मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा, जांच के आदेश दिए गए
  106. गिरिडीह जिले के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती एक छात्रा को बिना रैपर वाली स्लाइन चढ़ा दी गई, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि गिरिडीह शहर के अरगाघाट रोड निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री नम्रता अखोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके...

  107. हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग:ड्राइवर के साथ की मारपीट, घटनास्थल से पर्चा मिला; कोयला ढुलाई ठप
  108. एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। बुधवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के '13 माईल' के पास हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे एक खाली हाइवा को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा बानादाग रेलवे साइडिंग...

  109. दनुआ घाटी में कार 30 फीट गहरी खाई में गिरी:चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; कार बरही से गया की ओर जा रही थी
  110. हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। एनएच-2 (जी टी रोड) पर स्थित दनुआ घाटी में एक अनियंत्रित कार लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जानकारी के अनुसार, यह कार बरही से गया (बिहार) की ओर जा रही थी। दनुआ घाटी के ढलान...

  111. नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
  112. जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर किए गए इस शोषण के कारण लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना के झगड़ा गोड़ा गांव निवासी सचिन मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन मुर्मू ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल...

  113. धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर
  114. धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टण्डाबाड़ी बस्ती में बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान हुआ। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और आधा दर्जन से अधिक घरों में दरारें आ गईं। पास के एक मंदिर की दीवारों में भी बड़ी दरारें पड़ गईं। बस्ती से गुजरने वाली मुख्य पीसीसी सड़क लगभग 100 फीट तक फट गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भू-धंसान के कारण जमीन करीब एक फीट तक...

  115. एसपी ने रात में सदर थाना का किया औचक निरीक्षण:ड्यूटी से गायब मिले एसआई ओम प्रकाश, अगले दिन किया गया निलंबित
  116. कोडरमा के नए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार देर रात सदर थाना का औचक निरीक्षण किया, जहां ऑन ड्यूटी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने देखा कि ओडी (ऑन ड्यूटी) अधिकारी की कुर्सी खाली थी। इस पर उन्होंने तत्काल ड्यूटी रोस्टर मंगवाया। रोस्टर के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी एसआई ओम प्रकाश के जिम्मे थी। एसपी ने मौके पर...

  117. आग लगने से सात घर जलकर राख:गिरिडीह के बिरनी में कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर; मुआवजे की मांग
  118. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में सात घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। बुधवार को घटनास्थल पर जले हुए घरों के अवशेष और राख के ढेर दिखाई दिए। पीड़ित शक्तिनाथ ठाकुर और चिंता देवी ने बताया कि उनका पुराना घर, जिसमें हाल ही में नया छप्पर लगाया गया...

  119. जमशेदपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या:कार्यस्थल पर फांसी लगा दी जान, पुलिस कर रही परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ
  120. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक फॉगिंग कर्मी ने अपने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी 45 वर्षीय मेघु मुखी के रूप में हुई है। वह बिष्टुपुर के नॉर्दन टाउन स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह मेघु रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और उन्होंने मेघु को...